कवर्धा

पंडरिया की व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने संबंधी आदेश जारी

पंडरिया की व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने संबंधी आदेश जारी

कवर्धा,। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के नगर पंचायत, पण्डरिया क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 33 कोरोना पॉजीटिव केस पाए जाने से आमजनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते नगर पंचायत पण्डरिया क्षेत्र में  26 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से 2 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने संबंधी आदेश जारी किया गया था । नगर पंचायत , पण्डरिया क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रकरण में निरंतर वृद्धि को देखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश की समय-सीमा में वृद्धि करते हुए 6 अगस्त 2020 तक बढाई गई है। शेष शर्ते यथावत रहेंगी ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button