कवर्धा

युवा कांग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को रस्सी युक्त फांसी का फंदा किया गया भेंट

आरोपियों को फांसी हो,जिसमे पीड़िता परिवार को न्याय मिल सके।

कवर्धा डी एन योगी

युवा कांग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को रस्सी युक्त फांसी का फंदा किया गया भेंट

कवर्धा:-गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रा 4 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ शर्मसार कर देने वाली घिनौना घटना कबीरधाम जिले के लिए दिलदहला देने वाली है,आरोपियों को फांसी हो,जिसमे पीड़िता परिवार को न्याय मिल सके।अगर फांसी की सजा नहीं होती है,तो पीड़िता बच्ची एवं परिवार के न्यायहित का हनन होगा।ऐसा कृत्य के खिलाफ फांसी की सजा का मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चनद्रभान कोसले के नेतृत्व में फासी का फंदा भेट किया गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने उक्त घटना का कड़ी निंदा करते हुवे कहा कि शर्मसार दुष्कर्म करने वाले दोषियों के उपर कार्यवाही ऐसा हो की,भविष्य मे ऐसे कृत्य कोई दोबारा न कर सके।हर परिस्थिति मे युवा कांग्रेस पीड़िता परिवार के साथ खड़ा है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेन्द जांगड़े (यु.का.जिला उपाध्यक्ष),तेजस्वी चंद्रवंशी विधानसभा अध्यक्ष पंडरिया,राहुल सिन्हा (यु.कां.जिला महासचिव,)भुनेश्वर पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष,सूरज वर्मा(वि.स.महासचिव कवर्धा),अजय बंजारे(वि.स.उपाध्यक्ष पंडरिया),दशरू निशाद्(वि.स.महासचिव पंडरिया),रमा विश्वकर्मा(वि.स.महासचिव पंडरिया) पूर्नेंद्र चंद्रवंशी(वि.स.महासचिव पंडरिया),राजेश पात्रे,ऋषि तिवारी, अयोध्या साहू,रामगोपाल वर्मा,युवा नेता दिनेश चंद्रवंशी,मनोज उपस्थिति रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button