
कंफ्फरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने यातायात प्रभारी कवर्धा के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु मार्केट क्षेत्र का जयजा लिया ।
कवर्धा। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कहा कि कवर्धा का सबसे पुराना और व्यापार का केंद्र मार्ग गुरुनानक गेट से ऋषभ देव चौक तक है । इस मार्ग में लगभग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें है , चूंकि व्यापारियों के सामान आने और जाने के लिए छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन आवश्यक है और व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण यातायात का दबाव भी यहां ज्यादा रहता है, इसी को देखते हुए व्यापारियों और प्रशासन की सहमति से इस मार्ग को चारपहिया वाहनों के लिए वन वे किया गया था ।
कैट ने कहा कि मार्केट व्यापार के लिए है और व्यवस्था बनाने के लिए व्यापारियों को आगे आना चाहिए , व्यापारियों को संक्रमण से बचाव का ध्यान रखते हुए यातायात व्यवस्था की चिंता भी करनी चाहिए । कैट ने व्यापारियों से अपना सामान दुकान की सीमा के बाहर ना निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि दुकानों के आमने काफी संख्या में दुपहिया गाड़ी दोनों ओर खड़े होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है इसलिए व्यापारी और उनके कर्मचारी कम से कम अपनी गाड़ियां अपने पास के किसी खाली या नियत स्थान का चयन कर वहां रखें तो गुरुनानक गेट से ऋषभ देव चौक तक के मार्केट में लगभग 100 से अधिक गाड़ियों का ठहराव खत्म होगा इस प्रेक्टिस को व्यापारी को करना ही चाहिए । कैट का मानना है कि यातायात जितना सुगम होगा व्यापार उतना बढ़ेगा अतः व्यापारी अपनी गाड़ी को मेन रोड से हटाकर रखें तो यातायात के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है।
कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा, प्रदेश मंत्री दिनेश जैन, सोनू चावला के साथ यातायात पुलिस विभाग से प्रभारी इजराइल और दर्शन मौजूद रहे ।



