कवर्धा

थाना कवर्धा में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी

थाना कवर्धा में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी
कवर्धा,,थाना कवर्धा में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही   02 शराब कोचियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया, मुखबिर की सूचना पर मिनीमाता चौक कवर्धा के पास लेखराज कुर्रे निवासी वार्ड नं 18 कवर्धा के द्वारा 32 पौवा देशी शराब का अवैध परिवहन करते पकड़े जाने पर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कल न्यायालय पेश किया जाएगा, इसी प्रकार देवार पारा कवर्धा में आरोपी दिवस झरिया पिता घासीराम के द्वारा अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी से 18 पौवा देसी मसाला मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, थाना कवर्धा की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Spread the love

Related Articles

Back to top button