निर्वाचन आयोग एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को एक आदेश जारी करके दो जिलों के कलेक्टर, तीन जिलों के एसपी और दो एडिशनल एसपी को हटा दिया है।

निर्वाचन आयोग एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को एक आदेश जारी करके दो जिलों के कलेक्टर, तीन जिलों के एसपी और दो एडिशनल एसपी को हटा दिया है।
कवर्धा छत्तीसगढ़,,चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक को इन जिलों में कलेक्टर, एसपी के पद पर चुनाव आयोग पदस्थ करेंगे।




