कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मिनीमाता सामुदायिक भवन और नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहुलियत होगी-मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मिनीमाता सामुदायिक भवन और नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा में मिनीमाता सामुदायिक भवन और नामदेव समाज की मांग पर मुख्यालय कवर्धा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने समाज को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, नरेन्द्र देवांगन, मोहित महेश्वरी, श्री संजय लांझी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री सुनील साहू, एल्डरमेन श्री कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सर्व समाज का उत्थान और सशक्त बनाने की दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। सतनामी समाज, नामदेव समाज के प्रतिनिधियों ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहुलियत होगी-मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को विकास के मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की गई और आज भवन निर्माण का भूमिपुजन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाज के समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button