कवर्धा

भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राजकुमार वधावन का जन्मदिन,स्वास्थ्य केंद्र में किया फल वितरण

भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राजकुमार वधावन का जन्मदिन,स्वास्थ्य केंद्र में किया फल वितरण
बी.पी.सिंह /चिरमिरी:- चिरमिरी एसईसीएल में कार्यरत श्री राजकुमार वधावन 60 वर्ष की उम्र पूरी कर एक प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्त हुए सेवाकाल अवधि के दौरान सन 1984 से भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में लगातार पार्टी में समर्पित भावना से कार्य करते रहें 6 वर्षों तक मंडल महामंत्री के रूप में भी कार्य करते रहे। वर्तमान समय में जिला कार्यकारिणी समिति में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, राजकुमार वधावन सेवा अवधि के दौरान भाजपा के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। सेवानिवृत्ति के पश्चात भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इनका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया उसी के तहत दिनांक 1 जनवरी 2023 को भाजपा कार्यालय चिरमिरी बड़ा बाजार में काफी हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया गया इस दौरान उनके सेवानिवृत्त होने पर उनके परिजनों वह भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए बड़ा बाजार सामुदायिक चिकित्सालय में मरीजों को फल व बिस्कुट का वितरण किया।
राजकुमार वधावन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का मैं आभारी हूं, जिन्होंने कि मेरा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया नव वर्ष पर उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की अंत में उन्होंने यह भी कहा कि मैं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करता रहूंगा व जन सेवा में अपना जीवन समर्पित करूंगा। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, अभिमंडल, नरेंद्र साहू, राम लखन सिंह, मुकेश जयसवाल युवा, मोर्चा के अध्यक्ष अनीश यादव, महिला मोर्चा से रानी गुप्ता, इंदु पनेरिया, गौरी हथगैन, रजनी तिवारी ,राजू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button