कवर्धा

पहली बार अपने बीच बड़ा नेता पाकर गदगद हुए देवार बस्ती के लोग

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने कवर्धा प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल नगर वार्ड क्रं. 05 देवार पारा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक छोटे से वार्ड में निवास करने वाले परिवारों के बीच देवार बस्ती में कैबिनेट मंत्री के दर्जे का जनप्रतिनिधि पहुंचा है। वहां के निम्न बस्ती में निवासरत परिवार कैबिनेट मंत्री मो. अकबर को अपने बीच पाकर गदगद हुए तो सभी अपनी-अपनी मांगो को उनके समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर वार्ड क्रं. 05 देवार बस्ती निवास में ही कुर्सी लगाकर बैठे तथा बारी-बारी से सभी परिवारों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये तथा उनके मांगो को पूर्ण किये जाने हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

दशको बाद पहुंचे उच्च स्तर के जनप्रतिनिधि
वार्ड क्रं 05 में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के पहुंचते हुए देवार बस्ती के लोग खुशी से झूम उठे तथा अपनी मांग, समस्या को बताने के लिए हुजुम लग गये। वहां निवासरत परिवारों ने यह भी कहा कि दशको बाद कोई बड़ा नेता हमारे देवार बस्ती में हमारी समस्याओं को सुनने पहंुचा है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर को अपने बीच पाकर लोग गदगद हुए तथा कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किये तो तालियों की गड़गडाहट से से पूरा भीड गूंज उठा। फिर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर लगभग 1 घंटे तक उसी स्थान पर निवासरत परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को एक-एक करके सुना तथा इनकी समस्याओं का निराकरण करने व सीसी रोड़, भवन निर्माण जीर्णोद्वार जैसे मांगो को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा।

देवार बस्ती के लोगो की समस्याओं का निपटारा करने निर्देश
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने देवार बस्ती में ही सभी अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने कहा कि वार्ड क्रं 05 की यह देवार बस्ती सबसे पुरानी बस्ती है जिस जगह पर आज तक कोई जनप्रतिनिधि नही पहुंचे। वहां आज हम पहुंचे है और हम सभी यहां पर पहुंचे है तो इनकी उम्मीद हमसे है और इनकी विश्वास व उम्मीद को कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी सभी मांगो को गंभीरता से सुने तथा सुलझाने हेतु हर संभव प्रयास करे। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर काम करती है इनकी समस्याओं को लेकर यहां की क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया था जिसको लेकर आज वार्ड में घुम-घुमकर उनकी परेशानी व मांग को समझा है जल्द ही इनकी मांगो को पूरा कर लिया जायेगा।

क्या थी इनकी मांगे
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष देवार बस्ती के लोगों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, आवासीय पट्टा व कुछ हितग्राहियों का श्रम कार्ड बनाने हेतु अनुरोध किया। उन्होनें नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अधिकारियों व नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ शिविर लगाकर इनसे आवेदन प्राप्त कर पात्र परिवारों को राशन कार्ड, भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टा प्रदान किये जाने को कहा। इसी तरह आधार कार्ड, श्रम कार्ड भी बनाये जाने को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

जर्जर भवन को सुधारने निर्देश
देवार बस्ती के लोगों ने बताया कि विगत कुछ वर्ष पहले सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूल संचालित किया जा रहा था लेकिन बंद कर दिया गया। जिसे पुनः जीर्णोद्वार किये जाने हेतु अनुरोध किया। भवन का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया तथा पूर्व संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, संचालित किये जाने को कहा तथा जर्जर भवन का जीर्णोद्वार, मरम्मत/संधारण किये जाने हेतु निर्देश दिये।
इस निरीक्षण के अवसर पर क्रेेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button