उमंग पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष ने किया विद्युत विभाग का घेराव विद्युत विभाग में मचा हड़कंप….

कवर्धा,डी एन योगी
उमंग पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष ने किया विद्युत विभाग का घेराव विद्युत विभाग में मचा हड़कंप..

, कवर्धा,,,आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को वार्ड नंबर 3 कैलाश नगर के समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद कवर्धा के नेता प्रतिपक्ष उमंग पाण्डेय जी के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया ज्ञात हो कि विगत दिनों से बिना कोई कारण के विद्युत विभाग की लापरवाही एवम कांग्रेस सरकार के नाकामियों के चलते नगरवासियो को विद्युत कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है वार्ड नं 03 कैलाश नगर के पार्षद एवम नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कवर्धा ने वार्डवासियों एवम नगर वासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बहुत संख्या में वार्ड वासियो के साथ पुलिस चौकी कैलाश नगर वार्ड नंबर 03 से रैली के रूप में नारे बाजी करते हुए लोहारा नाका विद्युत कार्यालय का अचानक घेराव कर दिया विद्युत कार्यालय के घेराव से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में असिस्टेंट इंजीनियर (सहायक अभियंता) सुनील कंवर ने नेताप्रतिपक्ष से मामले को गंभीरता से देखते हुए समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है…..
*साथ ही शिवाजी नगर निवासी 1 गरीब परिवार की समस्या थी लगातार कुछ महीनों से उनका बिजली बिल 10,000रु आ रहा था जबकि उनके द्वारा हर महीने बिजली बिल का भुकतान समय पर कर दिया जाता है जिनकी पारिवारिक इस्थिती ठीक नहीं है बिजली बिल से प्रताड़ित हो चुके थे अधिकारी से नेता प्रतिपक्ष ने बात कर के तुरन्त ही समस्या का निराकरण करने हेतु आदेशित किया …..*
नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन एवं विद्युत विभाग का वृहद संख्या में घेराव किया जाएगा उक्त विद्युत ऑफिस के घेराव में मुख्य रूप से केलाश नगर के निवासी राम रूप साहू राम शरण साहू रोशन साहू रामचरण साहू विष्णु ठाकुर जगे लाल पटेल कौशल साहू गोवर्धन चंद्रवंशी पुरुषोत्तम साहू अजय यादव प्रेम साहू सौरभ शर्मा रवि निषाद विनोद ठाकुर कोमल राजपूत संदीप गुप्ता संस्कार दुबे जय प्रकाश वर्मा एवम बहुत संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे.



