Uncategorized

कबीर साहेब के प्रकट उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

कबीर साहेब के प्रकट उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

भेदभाव और कुरीतियों को नहीं मानता कबीरपंथ

कवर्धा, । वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आयोजित कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए। उन्होने समाज को कंबीर प्रकट उत्सव की बधाई दी। श्री अकबर ने कहा कि समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के दिशा में आज भी कबीर पंथ विचार की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कबीर का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर के आगमन पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की विशेषताएं एवं उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही मंत्री के सामने समाज के उत्थान के लिए आवश्यक मांगे रखी। साहेब बंदगी साहेब की उद्गार से कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कबीरपंथ ही एक ऐसा पंथ है, जिसे सभी जाति-धर्म के लोग मानते हैं। मध्यकालीन समय में कबीर साहेब ऐसे संत हुए जिन्होंने बाह्य आडंबर और समाजिक कुरीतियों पर चोट किया। वे रूढ़िवाद के खिलाफ थे और धार्मिक ढकोसलों से दूरी बना करके रखी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से वातावरण है ऐसे में कबीरपंथ की हमें आवश्यकता है। श्री अकबर ने समाज के मांगांं को पूरा करते हुए कबीर कुटी में एक कीचन सेट, एक शौचालय तथा बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की।

दोहे से मिलती है सफलता

कबीर साहेब की वाणी वचन या उनके दोहे हमें सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा की उनके दोहे और उनके विचार इतने उच्च स्तर के हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साईं इतना दीजिए जामे कुटुम्ब समाय
मैं भी भूखा ना रहूं साधु भी भूखा ना जाए
स्वयं की, परिवार की चिंता के साथ अपने द्वार पर आने वाले साधु की चिंता करने का विचार हमें कबीर साहेब के दोहे में ही मिलता है।

कबीर के दोहे सार्वजनिक जीवन में प्रासंगिक

मंत्री ने कहा कबीर साहेब का एक दोहा सार्वजनिक जीवन में भी प्रासंगिक है। कबीर साहेब ने कहा है कि निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय अर्थात सार्वजनिक जीवन में अपनी खुद की प्रंशसा करने वाले तो सब रहते हैं, लेकिन आलोचना करने वाले बहुत कम रहते हैं। हमें आलोचना करने वालों को भी साथ रखना चाहिए, ताकि समाज की वस्तुस्थिति और स्वयं की बुराई पता चल सके। ताकि हम स्वयं में सुधार हो सके। उन्होंने समाज की ओर से की गई मांग, जिसमें कबीर कुटी में एक कीचन सेट, एक शौचालय तथा बाउंड्री वॉल की मांग को तत्काल स्वीकृत किया।

ये रहे शामिल

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के उद्बोधन से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र दास मानिकपुरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शोध पीठ के अध्यक्ष एन.डी. मानिकपुरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष जमील खान, मोहम्मद कलीम, समाज के जिला उपाध्यक्ष लखन दास मानिकपुरी, रतन दास मानिकपुरी व रामदास मानिकपुरी, संरक्षक लखनदास मानिकपुरी, धीरजदास मानिकपुरी, जेठूदास मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष देवदास मानिकपुरी, नगर अध्यक्ष दीपकदास मानिकपुरी, नगर उपाध्यक्ष सुरेशदास मानिकपुरी, सचिव गोकुलदास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष मुरलीदास मानिकपुरी, सचिव सचिनदास मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी सूरज दास, मानिकपुरी राजूदास मानिकपुरी, हरणदास मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button