कवर्धा,,विगत 12 जून को कबीरधाम जिला सर्व कर्मचारी महासंघ की एक अत्यावश्यक बैठक हुई। इस बैठक मे जिले के विभिन्न 35 संगठनों के लगभग 76 कर्मचारी प्रतिनिधि एकत्र हुए। चूँकि विगत कार्यकारिणी का कार्यकाल खतम हो चुका है अतः न ए कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। वार्तालाप से सभी संगठनों ने एकमत होकर पहले महासंघ का बायलाज निर्माण किया जाएगा। इस हेतु एक 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें श्री प्रमोद शुक्ला, प्रताप चंद्रवंशी, रमेंश चंद्रवंशी, व्यास नारायण तिवारी, मनीष जाय, बृजमोहन चंद्रवंशी, परसराम चंद्राकर, चंद्रशेखर सिंह रवि शुक्ला, , सरोज शर्मा, रमेंश पाटले, सोनबाई बंजारे, सुदर्शन पाली, अविनाश कौशिक, सुभान अलि हाशमी, दिलीप चंद्रवंशी आदि को बनाया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर बायलाज निर्माण व आगामी चुनाव होते तक यह समिति ही जिला संगठन का काम करेगी। तथा समस्त अधिकार एवं प्रभार बायलाज निर्माण समिति को सौंप दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी बायलाज निर्माण समिति सदस्य श्री प्रमोद शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री अकबर का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कबीर साहेब के प्रकट उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर