कवर्धा

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, मोटर यान अधिनियम के तहत 65 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी,

मोटर यान अधिनियम के तहत 65 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही

कवर्धा, डी एन योगी

कवर्धा,,कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में और जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहनलाल साहू के दिशा-निर्देश में परिवहन विभाग द्वारा लगातार बसों की चेकिंग की जा है। लगातार कार्यवाही के बीच 6 टूरिस्ट परमिट वाली बस पर परमिट शर्तो के उलंघन , क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व अन्य कमियों पर मोटर यान अधिनियम के तहत 65 हजार रूपए की चलानी कार्यवाही की गई और 1 बस पर टैक्स बकाया होने पर जप्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहनलाल साहू ने बस संचालकों को निर्देश दिया है कि बस को फिटनेस और परमिट करने के बाद ही संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button