बम्हनी पंचायत में 15.84 लाख का मनरेगा में अनिमितता जांच में पहुंचे अधिकारी स्वीकृति वाली जगह में नही हुआ है काम…..अशोक मानिकपुरी

बम्हनी पंचायत में 15.84 लाख का मनरेगा में अनिमितता जांच में पहुंचे अधिकारी स्वीकृति वाली जगह में नही हुआ है काम…..अशोक मानिकपुरी
कवर्धा.. किसी न किसी मसले को लेकर ग्राम पंचायत बम्हनी विकास खंड बोड़ला समय समय पर नरम-गरम रहता हि है परंतु इस बार पूरी गर्मी का अहसास होता नज़र आ रहा है
मसला यह कि विगत 2014-2019 तक अपने आप को उंचे ओहदे का सरपंच बताने वाले तत्कालीन सरपंच द्वारा किए गए पंचायती विकास कार्यों में शिकायत की पोल एवं परतें खुलने लगीं हैं
सुर्खियों में रहते हुए अपने आप को क्लिनचिट बताने वाले तत्कालीन(पूर्व) सरपंच *डाखनसिंह चौधरी* ग्राम पंचायत बम्हनी द्वारा अनेक विकास कार्य जनहित में कराए गए और होने भी चाहिए जनता-नेता यहि चाहते भी हैं
परंतु विगत 2014-2019 के मध्य कराए गए अनेक कार्यों में से कुछ कार्य स्थानीय नागरिक-विभागीय अधिकारी एवं सोशल मीडिया के हलक के निचे नहीं उतर पा रही है
प्रमुखता यह कि उक्त बम्हनी ग्राम पंचायत अंतर्गत *आश्रित ग्राम लहबर* महाबीर(हनुमान जी के मंदिर) चौक से देवडोंगरा तक *1100* सौ मीटर लंबा मार्ग मनरेगा अंतर्गत लगभग 15.84 लाख रु. स्वीकृत हुआ था और बनना था जो निमित्त स्थल पर बनी हि नहीं
अतएव जागरुक ग्रामीणों की शिकायत पर जांच एक वर्ष पूर्व कराई गई जिसमें अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव तकनीकी सहायक गेवेश कोसरिया के द्वारा लिपापोती कर मामला दबा दिया गया था
तत्पश्चात *आवेदक(शिकायतकर्ता) श्री गणेश* *चौधरी अशोक मानिकपुरी एवं ग्रामीणों* द्वारा असंतोष ज़ाहिर कर पुनः जांच हेतु आवेदन पर दिनांक *11-02-2022* दिन *शुक्रवार* को कबीरधाम(जिला मुख्यालय) से *जांचदल* द्वारा निष्पक्ष जांच की गई जिसमें उक्त मार्ग स्थल में कार्य में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है
पुरानी (2014 के पहले की) निर्मीत सड़क को डाखनसिंह चौधरी द्वारा मैं बनवाया हूं कथन सामने आया है ।




