कवर्धादुर्ग

विधायक ममता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री अकबर के जन्म दिवस पर की जलाभिषेक रखे भंडारा

विधायक ममता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री अकबर के जन्म दिवस पर की जलाभिषेक रखे भंडारा
—————————————-
विधायक ममता चन्द्राकर सहपरिवार डोंगरिया के ज्वलेश्वर महादेव घाट पर शिवलिंग में जलाभिषेक व पुजा प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामाना की
—————————————-
कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,पंडरिया के लोकप्रिय एवं प्रथम महिला विधायक व सदस्य मुख्यमंत्री अधोसरंचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण *श्रीमति ममता/मनोज चन्द्राकर जी* ने आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री *श्री भूपेश बघेल जी* एवं कैबिनेट मंत्री *मो.अकबर भाई* के जन्म दिन पर क्षेत्र के *सुप्रसिद्ध मंदिर ज्वलेश्वर महादेव* में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर दोनों के सुदीर्घ जीवन की मनोकामना की
विधायक *ममता/मनोज चन्द्राकर जी* 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के माटी एवं किसान पुत्र गरीबो के मसीहा किसान हितैषी सर्वहिताय जननायक मुख्यमंत्री *श्री भूपेश बघेल जी* एवं 24 अगस्त को सर्वमान्य नेता कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री *श्री मोहम्मद अकबर भाई* के जन्म दिन के शुभ अवसर पर जिले के विकासखण्ड बोड़ला अंतर्गत ग्राम डोंगरिया के सुप्रसिद्ध ज्वलेश्वर महादेव घाट शिवलिंग पर सहपरिवार जलाभिषेक कर एवं पूजा अर्चना कर *प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामाना की* एवं *श्री भूपेश बघेल जी अकबर जी* के सुदीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन के मंगलकामना की एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पंडरिया ब्लॉक लोहारा ब्लॉक कुण्डा ब्लॉक से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण एवं विधायक के समर्थक व क्षेत्रवासी पंहुचे वही विधायक *ममता/मनोज चन्द्राकर जी* सहपरिवार कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रासादी अपने हाथों से वितरण की

Related Articles

Back to top button