कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट** सहायक शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक भावना बोहरा को सौंपा ज्ञापन** शिक्षकों की समस्याएं विधानसभा में उठाने का विधायक ने दिया भरोसा*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट**
सहायक शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक भावना बोहरा को सौंपा ज्ञापन**
शिक्षकों की समस्याएं विधानसभा में उठाने का विधायक ने दिया भरोसा**
कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों को विधानसभा में रखने का प्रयास किया जाएगा तथा समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी।
शिक्षकों की प्रमुख सात मांगें —
मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए।
सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी लाभ प्रदान किए जाएं।
सेवारत शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विभागीय टीईटी का आयोजन किया जाए।
वीएसके एप की तकनीकी समस्या दूर होने तक वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए।
एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था की जाए।
पदोन्नति में वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए शीघ्र पदोन्नति दी जाए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती रश्मि केसरवानी, संजय साहू, रामचंद्र साहू, संजय राज, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमु दास कुर्रे, भुवनेश्वर भट्ट, संजय घावड़े सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
डी एन योगी की रिपोर्ट




