संपादकीयसंभाग

बिरकोना निवेश क्षेत्र के अंगीकृत मानचित्र की प्रति 15 दिवस की अवधि के लिए निरीक्षण के लिए उपलब्ध

कवर्धा,  नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि बिरकोना निवेश क्षेत्र में कुल 16 ग्रामों के वर्तमान भूमि उपयोग का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में दो अप्रैल 2021 को सर्व साधारण के अवलोकन व आपत्ति, सुझाव के लिए किया गया। निर्धारित समयावधि उपरांत छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 15(4) के तहत बिरकोना निवेश क्षेत्र के वर्तमान भूमि उपयोग का अंगीकरण 22 जुलाई 2021 को किया गया। उक्त अंगीकृत मानचित्र की प्रति 15 दिवस की अवधि के लिए निरीक्षण के लिए कार्यालय संभागीय आयुक्त जिला दुर्ग, कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम, कार्यालय सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, कवर्धा जिला कबीरधाम और कार्यालय ग्राम पंचायत बिरकोना, जनपद पंचायत कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपलब्ध है

—

Spread the love

Related Articles

Back to top button