कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की खास रिपोर्ट कवर्धा में सजेगा भव्य स्वदेशी मेला — 27 मार्च से पी जी कॉलेज मैदान में आयोजन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की खास रिपोर्ट
कवर्धा में सजेगा भव्य स्वदेशी मेला — 27 मार्च से पी जी कॉलेज मैदान में आयोजन
कवर्धा। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ 22 मार्च सुबह 9:00 बजे भूमि पूजन के साथ होगा।
इस पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
मेला संयोजक डॉ. अतुल जैन ने बताया
पिछले 21 वर्षों से स्वदेशी जागरण के लिए कार्यरत भारतीय विकास विपणन केंद्र द्वारा यह मेला छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाता रहा है। पहले वर्ष की शानदार सफलता के बाद इस बार कवर्धा में और भी भव्य और आकर्षक स्वरूप देखने को मिलेगा।
मेले के प्रमुख आकर्षण:
स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
विभिन्न प्रतियोगिताएं
वॉइस ऑफ कवर्धा जैसे विशेष आयोजन
युवाओं के लिए स्टार्टअप स्टॉल का अवसर
आयोजकों का संदेश
यह मेला सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वदेशी अपनाने, देशभक्ति जगाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का एक बड़ा मंच है। यहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार किया जाएगा।
इस बार मेले में पहले से ज्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं और देश के लगभग हर राज्य से प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।
कवर्धा सहित पूरे प्रदेश को इस मेले का बेसब्री से इंतजार है!
स्थान: पी जी कॉलेज मैदान, कवर्धा
तारीख: 27 मार्च – 2 अप्रैल 2026
जुड़े रहिए कबीर क्रांति न्यूज़ के साथ, हर बड़ी खबर सबसे पहले!

Spread the love

Related Articles

Back to top button