कवर्धा

फोटो प्रदर्शनी से छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज और लेखा-जोखा पहुंच रही जनता तक

फोटो प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना मिल रही है सराहना

कवर्धा, कबीर क्रांति  छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम राज्य सरकार के दो वर्षों के काम-काज की प्रसंशा हो रही है। राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जा रही है। आज पंडरिया में विकासखण्ड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाजार हाट करने आए ग्रामीणों और नगर वासियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पंडरिया के मनोहर लाल ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य सरकार के कार्यों और फोटो प्रदर्शनी की तारिफ की। उन्होने कहा कि फोटो प्रदर्शनी भी एक सशक्त संवाद का माध्यम है। फोटो के जरिए हम बिना बोले बहुत कुछ कह पाते है और फोटो के देखकर बहुत कुछ समझ भी पाते है। जनता तक पहुंचने का एक बहुत सुंदर माध्यम है।
किसान आनंद कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यों की तारिफ की। उनहोने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहचान मिल रही है, किसानों के हित में बहुत अच्छा काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों का कर्जा माफ कर किसानों को आगे बढ़ने का एक रास्ता दिखाया है। 25 सौ रूपए में धान खरीदी कर किसानों का मान बढ़ाया है। किसानों में आत्मबल बढ़ा है। नगर के मोहन सिंह ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि फोटो प्रदर्शनी हर तीन माह में कम से कम दो या तीन तक होना चाहिए। इससे ग्रामीणों को बहुत अच्छा लाभ मिलता है। उन्होने जनसंपर्क विभाग द्वारा नि‘शुल्क वितरण हो रही प्रचार-समाग्री को बहुत ही जन उपयोगी बताया है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धिंयां को जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर तथा कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वर्ष में हुए सभी बडे उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वय से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच पहुचाई जा रही है। फ़ोटो प्रदर्शनी में सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना, विभाग के कर्मचारी श्री राम सिंह बघेल, श्री पूणेंद्र चौधरी द्वारा राज्य सरकार के उपलब्धियों के प्रचार सामग्रियों का निशुल्क वितरण किया गया।

फोटो प्रदर्शनी एक नजर में

फोटो प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जिले स्तर पर हुए उल्लेखीन कार्यों को भी समाहित किए गए है।

जनउपयोगी है प्रचार समाग्री

राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियां पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रकाशित पुस्तकों में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए कार्यों का सचित्र उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धि पर आधारित संबल शासन की कल्याणकारी योजनाएं, छत्तीसगढ़ विचार माला, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ जन-गण-मन की विजय गाथा मनरेगा, आवश्यकताः बोधघाट महत्ताः इन्द्रवती, पहल, लोकवाणी आपकी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ, जय हिन्द जय छत्तीसगढ़, हमारे राम, हमारे बापू, न्याय विरात और विस्तार, आरंभ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को न्याय पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

Related Articles

Back to top button