कवर्धा

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम कुई कुकदूर, रोहरा व दैहानडीह में किसान चौपाल लगाकर किसानों से की चर्चा, नए कृषि कानून की दी जानकारी

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम कुई कुकदूर, रोहरा व दैहानडीह में किसान चौपाल लगाकर किसानों से की चर्चा, नए कृषि कानून की दी जानकारी

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुई कुकदूर, रोहरा व सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्राम दैहानडीह का दौरा किया। उन्होंने किसान चौपाल लगाकर किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि हाल ही में पारित कृषि सुधार संशोधन विधेयक किसानों के हित में है। इस कानून से कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। साथ ही अब बाजार में प्रतिस्पर्धा होगी और किसानों को अपनी मेहनत के अच्छे दाम भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकेंगे। अब किसानों को मंडी के साथ ही अन्य स्थानों पर अपनी उपज बेचने का विकल्प प्राप्त होगा। मंडियां समाप्त नही होगी। किसानों का “एक देश-एक बाजार” का सपना भी पूरा होगा। अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी।
सांसद पांडेय ने कहा कि नए कृषि विधेयको से यह विधेयक किसानों को ई-ट्रेडिंग मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से निर्बाध व्यापार सुनिश्चित किया जा सके। किसान खरीददार से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे बिचौलियों को मिलने वाले लाभ के बजाय किसानों को उनके उत्पाद की पूरी कीमत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान विरोधियों द्वारा नए कृषि कानून को लेकर गलत अफवाह फैलाई जा रही है। किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। किसान किसी के बहकावे में न आएं। केंद्र सरकार किसानों के हित को लेकर संकल्पित है। सांसद ने सभी लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक व सतर्क रहने की अपील की।
जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी, भाजपा कुई कुकदूर मंडल के अध्यक्ष रतिराम भट्ट व जिला पंचायत सदस्य सुमीर पुसाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर पंचायत पंडरिया के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, दुल्लापुर बाजार के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित भास्कर, सुधीर पांडेय, बसंत वाटिया, संतोष श्रीवास, साधुराम कोठारी, शिवनारायण कोठारी, कृष्ण कुमार कुंभकार, दीपक सलूजा, सुंदर मेरावी, बहादुर सोनी, सुमित तिवारी, रवीश ठाकुर, अमन पाठक, तेजप्रकाश तिवारी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण व ग्रामीणजन मौजूद थे।

– मंदिरों में की पूजा अर्चना

सांसद पांडेय ने कुई कुकदूर के मां चंडी मंदिर व ग्राम दैहानडीह में मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। सांसद ने ग्राम रोहरा के गौशाला पहुंचकर गौ माता व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। गौमाता को फल भी खिलाया। इस दौरान छग गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बिसेशर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राज, सहदेव साहू, संतोष गुप्ता, नरेश बांधवे सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button