कवर्धा

माधुरी साहू कांग्रेस पार्टी में नही है,,,नीलू चंद्रवंशी

माधुरी साहू कांग्रेस पार्टी में नही है,,,नीलू चंद्रवंशी

कवर्धा,, कबीर क्रांति,,कुंडा:- जोगी कांग्रेसियो का कांग्रेस में प्रवेश को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने असंवैधानिक और फर्जी करार दिया, ज्ञात हो कि गोवर्धन पूजा त्योहार के दिन कुंडा में विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के जन्मदिन के बहाने कुछ जोगी कांग्रेस के लोग जिसमे प्रमुख रूप से माधुरी साहू और उनके समर्थक के द्वारा विधयक श्रीमती ममता चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रवेश किया गया था। जिसका कुंडा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी आज जिला कांग्रेस भवन में दीपावली मिलन समारोह में आए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई से शिकायत करते हुए इन्हें कांग्रेस में नही लिये जाने का मांग किया ।जिसे मानते हुए जिला अध्यक्ष ने उनका प्रवेश रदद् और फर्जी बताया क्योकि माधुरी साहू ने सगठन में विधिवत कोई आवेदन पस्तुत नही किया है न ही ऐसा कोई चर्चा हुआ है इसलिए माधुरी साहू कांग्रेस का सदस्य वर्तमान में नही है अगर उनके द्वारा विधिवत कांग्रेस प्रवेश का आवेदन प्राप्त होंने पर संगठन व आलाकमान विचार किया जाएगा तत्पश्यात निर्णय लिया जवेगा

Spread the love

Related Articles

Back to top button