बालोद

पुलिस का इतना रहम ? जिसके पास रखा लाखो का गुटखा उस पर है मेहरबान,छोटे व्यापारी पर कर रहे अत्याचार…

पुलिस का इतना रहम ? जिसके पास रखा लाखो का गुटखा उस पर है मेहरबान,छोटे व्यापारी पर कर रहे अत्याचार…

अनीश राजपूत,कबीर क्रांति

बालोद-आज भी प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखे की कालाबाजारी व बिक्री जोरों पर है। 2 दिन पूर्व बालोद थाने की टीम ने एक थोक व्यापारी के गोडाउन में दबिश दे कर जर्दा युक्त गुटखा जप्त किया था। लेकिन लाखों की मात्रा में अपने गोडाउन में समा कर रखे गुटखा व्यापारी पर अभी भी पुलिस अपनी मेहरबानी बनाए रखी है। जंगल में गुटखा परिवहन के गाड़ी को अदला-बदली करने वाला आज भी इत्मीनान से घूम रहा है और पुलिस को जानकारी होने के बावजूद कुछ नहीं कर रही हैं। अब तो सवाल भी उठने लगा है कि पुलिस किसी पर रहम और किसी पर सितम क्यों बरपा रही है? सवाल उठना लाजमी भी हैं क्योंकि बड़े व्यापारी जो अपने गोडाउन में लाखों के गुटखे का जखीरा भर कर रखा है फिर भी पुलिस की कार्यवाही से अब तक बचा हुआ है।

गांव में भी होता है सप्लाई

मुख्यालय के आसपास जितने गांव पड़ते हैं उन सारे गांव में खुलेआम गुटखे की सप्लाई मुख्यालय के एक गुटखा के थोक व्यापारी द्वारा की जाती है और ओशो थोक व्यापारी द्वारा अधिक दाम में गुटखा छोटे व्यापारियों को थमाया जाता है। जिसके बाद छोटे व्यापारी अपना मुनाफा जोड़कर गुटखा बेचते हैं।

थूकने वाले सामग्री पर प्रतिबंध

कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते शासन की ओर से सख्त निर्देश है कि थूकने वाली सामग्री की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया ताकि कोरोना का संक्रमण और अधिक ना फैले। लेकिन मुख्यालय में सरेआम एक व्यापारी द्वारा प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा के साथ साथ राजश्री, पान राज, पान बाग जिसमें अलग से जर्दा मिश्रण किया जाता है उसे बेचा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button