Uncategorizedजांजगीर चाँपा

◼️जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर दुष्कर्म का केस दर्ज,शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा कोतवाली थाने में मामला दर्ज

◼️जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर दुष्कर्म का केस दर्ज,शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा कोतवाली थाने में मामला दर्ज

जांजगीर कबीर काांति

जांजगीर -चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उन्होने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर वर्तमान कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया है। महिला की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए ​है, महिला के बयान दर्ज करने के बाद सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 376, 506, 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इस दौरान थाने में एसपी और एडिशनल एसपी स्वयं उपस्थित रहे। महिला ने बताया कि कलेक्टर चेंम्बर के गेस्ट रूम में उसके साथ 15 मई को दुष्कर्म किया गया है। महिला का आरोप है कि उसने कलेक्टर से दूरी बनानी चाही, तो उन्होंने उसके पति को बर्खास्त करने की धमकी दी।

कलेक्टर जेपी पाठक पर आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और उसका बलात्कार किया। आरोप है कि महिला के साथ एक बार नहीं कई दफा कलेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाया और बार-बार ये झांसा देता रहा कि जल्द ही उसके एनजीओ को काम दिला देगा, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद भी कलेक्टर ने महिला का काम नहीं किया।

महिला ने कलेक्टर के साथ अपनी बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी है। महिला ने जो बातचीत और मैसेज के सबूत दिये हैं, उसमें कलेक्टर की उससे नियमित बात होती थी। हैरानी की बात ये है कि महिला से ना सिर्फ कलेक्टर आपत्तिजनक बातें किया करते थे, बल्कि पर्सनल तस्वीरों की भी डिमांड किया करते थे। कई दफा कलेक्टर ने महिला की प्राइवेट पार्ट की भी तस्वीरें मोबाइल पर मंगायी थी।

2007 बैच के IAS जनक पाठक का हाल ही में जांजगीर कलेक्टर से तबादला हुआ है और उन्हें मंत्रालय में वापस बुलाते हुए भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। महिला का आरोप है कि ना सिर्फ महिला से पर्सनल तस्वीरें मांगी जाती थी, बल्कि खुद भी कलेक्टर अपना पर्सनल फोटो भेजा करते थे। महिला का आरोप है कि जब कलेक्टर की तरफ से झांसा दिये जाने का अहसास उसे हुआ तो उसने कलेक्टर से दूरियां बनानी शुरू कर दी।

कलेक्टर को जैसे ही महिला का बदला व्यवहार नजर आया, उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, यही नहीं महिला का आरोप है कि उसके पति को नौकरी से बर्खास्त तक करने की धमकी दी गयी। कलेक्टर की दबंगई देखकर महिला सहम गयी। आरोप है कि इसलिए कलेक्टर रहते तक वो चुप रही और अब तबादला होने के बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने जांजगीर महिला थाने में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

Related Articles

Back to top button