कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट पिपरिया – आदित्यवाहिनी ने किया नवनियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
पिपरिया – आदित्यवाहिनी ने किया नवनियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान
कवर्धा**आदित्यवाहिनी पिपरिया एवम् कवर्धा द्वारा राष्ट्र उत्कर्ष हेतु दिनांक 05/08/2025 को साहू धर्मशाला नगर पंचायत पिपरिया में सीताराम संकीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ एवं दिव्य संगोष्ठी का अयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष श्री घुरूवा राम साहू जी के द्वारा जगद्गुरु शङ्कराचार्य भगवान स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के तैल चित्र में माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन किया गया।
तत्पश्चात गुरुदेव भगवान के प्रेरणा से भारत राष्ट्र अतिशीघ्र हिन्दू राष्ट्र एवम् गौ हत्या पूर्णतः बंद हो इस संकल्प से आदित्यवाहिनी नगर इकाई पिपरिया एवं जिला इकाई कवर्धा संगठन द्वारा घर-घर संवाद हर घर हनुमान चालीसा पाठ प्रकल्प चलाया गया। साथ ही आदित्यवाहिनी नगर इकाई पिपरिया के पीठ परिषद् के वरिष्ठ सदस्यो के उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का गठन कर पदभार ग्रहण कराया जो कि इस प्रकार है।
श्री अभिजीत केशरवानी को नगर अध्यक्ष, श्री चोवा राम साहू को नगर सचिव, श्री सत्यनारायण चंद्राकर को नगर उपाध्यक्ष, श्री गोपाल चंद्रवंशी को नगर सहसचिव, श्री खेमराज चंद्रवंशी को नगर कोषाध्यक्ष उक्त अवसर पर पीठ परिषद पिपरिया के श्री डॉ. मनोहर चंद्रवंशी जी, श्री नन्द शर्मा जी, श्री दशरथ सोनी जी के साथ आदित्यवाहिनी कवर्धा के जिला पदाधिकारी आशीष दुबे, नंदू सिंह ठाकुर, बृजभूषण वर्मा, लोकेश त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, मारुति नंदन शर्मा, मोनू सिंह ठाकुर, कुलेश्वर ठाकुर, संतोष सिंह ठाकुर, सुरेश गुप्ता, विनोद सिंह, अखिलेश देवांगन, गणेश देवांगन, लक्ष्य विश्वकर्मा, सफल गुप्ता, प्रथमनील त्रिपाठी उपस्थित थे। साथ ही उक्त दिव्य संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री आशीष दुबे जी एवं श्री शुभांक शर्मा जी उपस्थित थे। आदित्यवाहिनी के जिलाध्यक्ष श्री आशीष दुबे जी ने पीठपरिषद्, आदित्यवाहिनी, आनन्दवाहिनी एवं पूरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के हिन्दू राष्ट्र महाभियान के विषय में सभी को अवगत कराया। उक्त दिव्य आयोजन में पिपरिया के युवा भक्तवृंद बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम के मंच का संचालन श्री बृज भूषण वर्मा जी के द्वारा किया गया।
जारीकर्ता
अंकुश विश्वकर्मा
सहसचिव आदित्यवाहिनी जिला – कवर्धा



