कवर्धादुर्ग

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 4 विपत्तिग्रस्त परिवार को किया 16 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 4 विपत्तिग्रस्त परिवार को किया 16 लाख रूपए का चेक वितरण किया

प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात की जा रही से कार्यवाही

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरूवार को कवर्धा के विश्राम गृह में चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण के दौरान श्री नीलकंठ चन्दवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री कन्हैया अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी) 6-4 के तहत 4 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा तहसील के ग्राम जैतपुरी निवासी चन्द्रभान गेंड्रे की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री नंदकुमार को, ग्राम झलका निवासी श्री दुर्गेश गायकवाड़ की नाहते समय तालब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री रूजेश्वरी, कवर्धा निवासी श्री दुलार निषाद की संकरी नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती पर्वत केंवट और ग्राम छांटा झा निवासी श्रीमती चंद्रिका बाई की सर्प कांटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री भारत को को 4-4 लाख रुपए (कुल 16 लाख रुपए) का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button