कवर्धादुर्ग

कामठी स्कूल मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

कवर्धा,जिला मुख्यालय से 55किलो मीटर दूर वनांचल मे स्थित विकास खंड पण्डरिया के शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय कामठी मे गतिविधि प्रभारी शिक्षक तुलस राम चंद्राकर व श्रीमती भानु के मार्गदर्शन मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस गाँव के महिलाओ के उपस्थिति मे उत्साह पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के छायाचित्र मे पूजा अर्चना कर किया गया फिर सभी महिलाओ क तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे शिक्षक आर के शर्मा ने विभिन नामी महिलाओ का उदाहरण देते हुए महिला दिवस पर विस्तृत जानकारी दी । श्रीमती एम डी भानु ने भी इस अवसर पर अपना अनुभव रखा और छात्राओं को कहा आगे आप लोग इस अवधि मे आने के बाद अधिकार व कर्तव्य से कार्य करना । उपस्थित सभी महिलाओ को विद्यालय की ओर से श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर कुछ महिलाए भाऊक हो गई ।
*महिलाओ के बीच कुर्सी दौड़ का आयोजन*
शिक्षक तुलस चंद्राकर के नेतृत्व मे महिलाओ के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सुरेखा पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे उपस्थित अतिथि व प्रभारी प्राचार्य आर .एन राजपूत द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया कार्य क्रम का संचालन तुलस चंद्राकर व श्रीमती एम भानु ने किया । इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लवकुमार पटेल , शिक्षक एम के आदित्य , ए एस सिदार , वाय के कुंभकार , एच यादव , बिहारी साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button