कवर्धादुर्ग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के प्रतिमा में माल्यार्पण कर 123 वीं जयंती मनाया गया।

कवर्धा, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के 123 वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाॅं लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के साथ उनके प्रसिद्ध विचारों को साझा किये। ‘‘अगर संघर्ष ना हो तो जीवन अपना आधा हिस्सा खो देता है। सैनिक जो हमेषा देष के प्रति वफादार रहते है और जो हमेषा अपने जीवन का बलिदान करने के लिये तैयार रहते है अजेय होते है। ’’ सुभाषचंद्र जी के इस विचार को सभी अधिकारी, जवानों को अपनाना चाहिये। नेताजी का जन्मदिन भारत के लिये उनकी बेजोड़ देषभक्ति की याद दिलाती है, जिन्होने भारत पर ईस्ट इण्डिया कंपनी के शासन के दौरान अंग्रेजो के सामने झुकने से इंकार कर दिया था, उन्होने भारत में अविष्वसनीय शक्तियों को जन्म दिया कहा गया। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगान गाकर नेताजी के प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित कर उन्हे याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button