कवर्धादुर्ग

*राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक साथ संघर्ष करेंगे शिक्षक व कर्मचारी, एकजुट होकर बन रही रणनीति*

*कवर्धा-* पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश में कार्यरत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी एक साथ मिलकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नाम से संगठन तैयार हो गया है। इसमें शालेय शिक्षाकर्मी संघ की अहम भूमिका है।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनके द्वारा प्रदेश में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है, प्रदेश के सभी शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन की लड़ाई को एकजुटता के साथ लड़ेंगे। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद शासन ने संविलियन तो किया लेकिन वो भी आधा अधूरा। सभी का संविलियन, क्रमोन्नत वेतनमान, वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति जैसे मांगो को शासन ने दर किनार कर दिया है। लेकिन संघ ने इन मांगों को छोड़ा नही है प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे कई बड़े मंचो से मुख्यमंत्री के समक्ष सभी मांगो को उठाते रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि 2004 से पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया है। उसके बदले में नई पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों की बचत को निजी संस्थानों को सौप दी गई है। जिससे कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। संविलियन उपरांत प्रदेश में कार्यरत शिक्षको की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठ रही है। जिसको ध्यान में रख कर शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने भी सभी मांगों के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है। इस हेतु राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर आगे की रणनीति पर काम करने का फैसला किया गया है।
ब्लाक अध्यक्षगण मोहन राजपूत, संजय जायसवाल व राकेश जोशी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति, वेतन विसंगति, क्रमोन्नत एवं सभी का संविलियन आदि मुद्दे को लेकर प्रदेश के शिक्षक एकजुटता के साथ संघर्ष करेंगे।

Related Articles

Back to top button