बेमेतरा

【नए शुल्क की वसूली हो बंद, लड़ाई जनहित की जाऊंगा कोर्ट】 सदस्य और पार्षद ने कहा कि, नगरपालिका नामांतरण के नाम पर की जाने वाली नए शुल्क की वसूली बंद कर शहर की जनता से ली गई राशि को ब्याज सहित वापस लौटा दे नही तो मामला जनहित का है न्यायालय के दरवाजे जाने बाध्य रहूंगा।

बालोद।अनीश राजपूत

बालोद,नगरपालिका बालोद में मकान नामांतरण समझौता शुल्क को लेकर जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद नितेश वर्मा ने नवपदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास पाटले से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपकर स्थानीय

निकाय में परिषद की पुस्तकों में अंतरण लेखबद्ध करने नामांतरण समझौता शुल्क के नाम पर शहर की जनता से राशि वसूली बंद करने की मांग की है। सदस्य और पार्षद ने बताया कि, मकान नामांतरण समझौता शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।

【वसूली हो बंद, ब्याज सहित लौटाए राशि】
ज्ञापन सौंपकर नामांतरण समझौता शुल्क के नाम पर आमजनता से राशि वसूली बंद कर अब तक संबंधितों से की गई नियम विरुद्ध वसूली की राशि ब्याज सहित वापस लौटाए जाने की मांग की गई है।

【नए शुल्क की वसूली अधिकारों के विपरीत 】
मकान नामांतरण समझौता शुल्क के नाम पर नगरपालिका द्वारा भारी भरकम शुल्क लिया जाता है। नए शुल्क की वसूली अधिनियम द्वारा दिए गए अधिकारों के विपरीत है बावजूद इसके शुल्क लिया जा रहा है।

【नगरपालिका की नाकामी और बोझ शहर की जनता पर】
सदस्य और पार्षद ने बताया कि, नगरपालिका अपनी नाकामी से बचने शहर की जनता पर नए शुल्क का बोझ डाले बैठी है। बदहाल आर्थिक हालात के लिए खुद नगरपालिका जिम्मेदार है।

【प्लेसमेंट करते है करों की वसूली, नियमित कर्मचारी फरमाते है आराम】
नगरपालिका में समय पर संपत्ति और अन्य करों की वसूली नही होती। प्लेसमेंट कर्मचारियों पर कर वसूली का बोझ लादकर जिम्मेदार नियमित कर्मचारी कार्यालय में आराम फरमाते है।

【नए शुल्क की वसूली हो बंद, लड़ाई जनहित की जाऊंगा कोर्ट】
सदस्य और पार्षद ने कहा कि, नगरपालिका नामांतरण के नाम पर की जाने वाली नए शुल्क की वसूली बंद कर शहर की जनता से ली गई राशि को ब्याज सहित वापस लौटा दे नही तो मामला जनहित का है न्यायालय के दरवाजे जाने बाध्य रहूंगा।

Related Articles

Back to top button