कवर्धादुर्ग

CAA के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा औऱ महारैली 19 जनवरी को

CAA के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा औऱ महारैली 19 जनवरी को
कवर्धा-कबीर क्ररांति

कवर्धा के देश भक्त नागरिको के द्वारा बैठक कर भारत सरकार के द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हिंदुस्तानी सुरक्ष मंच के तत्वधान में विशाल तिरंगा यात्रा महारैली निकालने का निर्णय लिया है!

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के हिन्दू, सिख , ईसाई, बौद्ध, पारसी(अल्पसंख्यक नागरिको) नागरिक जो धार्मिक शोषण का शिकार हुवे ऐसे शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने हेतु CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम )देश की संसद द्वारा कानून बनाया गया है। सम्पूर्ण विश्व जानता है कि पाकिस्तान , अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हिन्दू और अन्य अल्पसंख्यक धर्मो के लोगो के ऊपर किस तरह से अमानवीय कार्य करके उनको बहुत ज्यादा प्रताड़नाएं दिया जा रहा है, और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी कार्य किया जा रहा है, जबरन धर्म परिवर्तन के कारण वहां रहने वाले हिन्दू औऱ अन्य अल्पसंख्यक धर्म के लोगो जनसंख्या 23%से 3% प्रतिशत हो गई जो उनके की जनगणना के आंकड़े है, वहाँ से भीषण यातना को झेलते हुवे , अपना धर्म संस्कृति बचाने हेतु वहाँ हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध ने भारत मे शरण ली, जिनको भारत सरकार CAA कानून बना कर भारत की विधिवत नागरिकता दे रही है, जिसका समर्थन सम्पूर्ण भारत वर्ष हो रहा है, मगर कुछ असामाजिक तत्व इसका विरोध करते हुए भ्रम फैलाकर देश मे अराजकता फैला रही है मगर भारत देश का हर देश भक्त नगरिक अपने ही भाई बहन जो भीषण अमानवीय यातना झेले हिन्दू ,सिख, इसाई , पारसी, बौद्ध भाई बहन के साथ खड़ी है और जो उनको 70 वर्ष से जो न्याय नही मिला उनके लिए आई CAA बिल के साथ है सरकार के साथ है, संविधान के साथ है, इस हेतु इस कानून के समर्थन देने के लिए कवर्धा के राष्ट्रवादी नागरिकों ने *19 जनवरी दिन रविवार को समय दोपहर 1 बजे अम्बेडकर चौक भारत माता प्रतिमा के सामने माँ महामाया मंदिर के पास से CAA के समर्थन हेतु विशाल तिरंगा यात्रा महारैली का आयोजन किया गया है!*

कवर्धा जिला के समस्त नागरिको से आह्वान है कि अपने भाई बहन को अधिकार दिलाने , देश हित पर लाया गया CAA कानून के समर्थन में हिंदुस्तान सुरक्ष मंच के तत्वधान में विशाल तिरंगा यात्रा,और महारैली में शामिल होकर भारत देश को सुरक्षित बनाये!
★★★★★★★★★★★★★
आयोजक
हिंदुस्तान सुरक्षा मंच-कवर्धा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Related Articles

Back to top button