स्वामी जी के ज्ञान और कीर्तिमान विश्व मे पूजे जाते हैं– वाल्मिकी वर्मा कवर्धा : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर याद किया गया। तत्पश्चात भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर रक्तदान करने वाले रक्तदाता वाल्मिकी वर्मा,देव कुमार चंद्रवंशी,प्रदीप चन्द्रवंशी,लेखराम कौशिक,भोलेशंकर टंडन,पुरषोत्तम चन्द्रवंशी ने रक्तदान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित महेश्वरी ने कहा कि युवा दिवस के अवसर में सभी युवाओ को बधाई देते हुए,स्वामी जी के वाक्य साहसी बनो,आत्मनिर्भर बनो,स्वालंबी बनो,भारतीय सांस्कृति को पूरे विश्व मे फैलाने वाले और गौरवान्वित करने वाले कर्मयोगी पुरुष,हम सबको ऊर्जा का संचार कराने वाले युग प्रवर्तक महान व्यक्तित्व के धनी स्वामी विवेकानंद जी को सादर नमन। एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष श्री वाल्मिकी वर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान दार्शनिक विद्वान पुरुष थे,भारतीय संस्कृति के प्रचारक एवं संस्थापक के रूप में माने जाते हैं।स्वामी जी युवाओ के प्रेरणा स्रोत रहे है।और ऐसे युवा चाहते थे,जिसका शरीर लोहे के समान हो,मांसपेशिया फौलादी हो,हृदय में सिंह जैसा साहस हो,मन पवित्र और ईश्वर पर आस्था रखने वाला हो,दिन-दुखियो पर करुणा का भाव हो ऐसा युवाओ का निर्माण भारत भूमि करना चाहते थे।हम सबको उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसार करने की जरूरत है।स्वामी जी के शिकागों भाषण के शब्द भाइयों और बहनों ने पूरे विश्व का दिल जीत लिया है।”स्वामी जी ने कहा उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।” उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बी.एस.चौहान,मुकेश कौशिक,दीपक ठाकुर,हिरेश चतुर्वेदी,शिव नेताम,डॉ नरेंद्र कुलमित्र सर,डॉ चंदन गोस्वामी सर,अश्वनी वर्मा,माधवेश चन्द्रवंशी,राजेश पात्रे,देव चन्द्रवंशी,कैलाश साहू,पप्पू चन्द्रवंशी,गजेन्द्र वर्मा,भोलेशंकर टंडन,विजय कौशिक,सुनील चन्द्रवंशी,कोमल वर्मा,भुनेश्वर साहू,हीरामनी, प्रदीप,अश्वनी कौशिक,घनश्याम यादव,दीपचंद,ईश्वर साहू,ज्वाला सिंह सहित सैकड़ों संख्या में उपस्थित रहे।