कांकेरदेश

लाल आतंक : मुखबिरी के संदेह में ग्रामीण की हत्या

कांकेर : पुलिस की मुखबिरी करने के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला दबारक हत्या कर दी.

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कामता गांव में देर रात हथियारबंद माओवादियों ने सुरेश हुपेंडी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई.
माओवादियों ने मौके पर बैनर और पर्चा भी फेंका है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश हुपेंडी आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के हिरनपाल गांव से अपने ससुराल में रहता था.  जहां नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के संदेह में उसे मार डाला है. घटना की सूचना मिलाने पर अंतागढ़ के एसडीओपी पुपलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. उक्त घटना के बाद गांव में भय का मौहल है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button