दो सेवा निवृत्त शिक्षकों ने किया कांग्रेस प्रवेश
कवर्धा। सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता तथा अवकाश प्राप्त व्याख्याता अरुण कुमार आमदे ने आज सोमवार को रायपुर में राजीव भवन में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। मोहम्मद अकबर ने उनके कांग्रेस प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे बौद्धिकजन हमेशा कांग्रेस की विचारधारा और जनोन्मुखी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाते रहे हैं। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर अध्यक्ष मुकुंद माधव कश्यप ने कहा कि इन वरिष्ठ शिक्षकों के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से कवर्धा जिले में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उनके अलावा जिले के अन्य बहुत से वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इन शिक्षकों के कांग्रेस प्रवेश का स्वागत किया है।
5/8/2019 चित्र संलग्न
प्रेषक
मुकुंद माधव कश्यप

Spread the love

You missed

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट