कवर्धा: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के कवर्धा प्रवास के दौरान उनके कार्यक्रम में हंगामा करने वाले कांग्रेसियों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है.

कवर्धा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने हंगामा करने वाले 4 वरिष्ठ नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर रखने पीसीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया था. जिस पर कार्यवाही करते हुए 4 लोगों को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है वहीं एक पार्षद समेत तीन नेताओं को नोटिस दी गई है.

पार्टी से निष्कासित होने वालों में विष्णु केशरवानी, मोहन अग्रवाल, जैनुल आब्दीन और काशीनाथ सिंह ठाकुर शामिल हैं. वहीं जिन्हें नोटिस थमाई गई है उनमें पार्षद चुनवा खान, सुधीर केशरवानी और पालक सिंह बैश हैं.

बता दें कि तीन दिन पहले आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कवर्धा पहुंचे थे. जहां बोलने का मौका नहीं मिलने पर सभी ने हंगामा किया था. इस बीच पीसीसी अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई किन्तु कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार हंगामा किया गया.

Spread the love

You missed

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट