हॉस्पिटल रहता है बंद,बाहर ही हो जाती है डिलवरी
युवा जनता कॉग्रेस छ.ग.जे ने सौपी ज्ञापन
पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दामापुर बाजार में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी स्टॉप की कमी है,लगभग 35-40 गांव के हर प्रकार के मरीजों का प्रथम आश्रय होने के बाद भी नहीं मिलती सुविधा, हर बड़े हॉस्पिटल की दुरी 30 की.मी.होने के कारण तत्काल दामापुर ही लाना पड़ता है मगर हॉस्पिटल में स्टॉप की कमी की वजह से सुबह 8 से 5 के बाद हॉस्पिटल बंद ही मिलता है,कई महिलाओं का प्रशव

हॉस्पिटल बंद होने के कारण गेट के बाहर ही हो जाते हैं,इमर्जेन्सी में (सांप, बिच्छू,कुत्ता काटने पर )प्रथम उपचार हेतु दवाई ही नहीं होती, दवाई होती है तो डॉ.को लगाने की अनुमति नहीं, हॉस्पिटल तक पहुंचने हेतु सड़क नहीं है

बरसात में गाड़ी हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाती गाड़ी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही कीचड में फंस जाती है और मरीज को लाने का कोई सहारा नहीं, महोदय बॉउंड्री वाल नहीं होने से शराबी हॉस्पिटल के सामने बैठ शराब पीकर गाली गलौज करते हैं,आज इन्हीं सब मांगो को लेकर जनता कॉग्रेस छ.ग.जे ने कवर्धा कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कवर्धा को ज्ञापन सौपी मांगो पर तत्काल विचार नहीं करने की स्थिति में जनता कॉग्रेस छ.ग.जोगी ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी.
मुख्य मांगे :-
1)हॉस्पिटल 24 घंटे खुले हो.
2)एक ही डॉ.के भरोसे हॉस्पिटल चलाया जा रहा है,इस लिये एक और डॉ.का तत्काल व्यवस्था की जाये.
3).पिछले 2 वर्षों से वार्ड बॉय की पोस्ट खाली है उसे तत्काल पूरा किया जाये.
4)स्टॉप नर्स एक ही है इस लिये एक और स्टॉप नर्स दिया जाये.
5)दिन और रात हेतु अलग अलग चौकदार का व्यवस्था हो.
6)बाउंड्री वाल का निर्माण हो,
7)डॉ.व स्टॉप हेतु हॉस्पिटल परिषद में रहने का व्यवस्था हो

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़