राजनांदगाव

भर्रेगांव में रेत के अवैध भण्डारण पर की गई कार्रवाई लगभग 2 हजार ट्रेक्टर ट्राली रेत जप्त

भर्रेगांव में रेत के अवैध भण्डारण पर की गई कार्रवाई
लगभग 2 हजार ट्रेक्टर ट्राली रेत जप्त
राजनांदगांव  कलेक्टर  जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा आज 22 जून को संयुक्त रूप से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव में रेत के 27 अवैध भण्डारण स्थलों पर छापामार कार्रवाई की गई है।

सहायक खनिज अधिकारी श्री एचडी भारद्वाज ने बताया कि इन 27 अवैध रेत भण्डारण स्थलों पर अवैध रेत जप्ति की कार्रवाई की गई।
सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि भर्रेगांव में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 2 हजार ट्रेक्टर ट्राली रेत जप्त की गई। उन्होंने बताया कि खुटेरी के स्वीकृत रेत घाट में खनिज नियम और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के कारण नोटिस जारी कर रेत घाट बंद करा दिया गया। *

Spread the love

Related Articles

Back to top button