बड़ी खबर : कांग्रेस विधायक के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर काम स्वीकृत कराने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

: रायपुर। पुलिस ने कांग्रेस विधायक के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर काम स्वीकृत कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर काम स्वीकृत कराते थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर क्षेत्र के पंचायतों में करोड़ों रुपयों का काम स्वीकृत कराया है। आरोपि डॉ रोशन मिश्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर राजू यदु ने मिलकर फर्जी दस्तखत करके पत्र पंचायत मंत्री के यहां भेजा तब सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक रोशन मिश्रा विधायक का निजी सहायक है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।

Spread the love

You missed