एकजुटता और आस्था बनी पंडरिया की पहचान

पंडरिया  ःःसबसे पहले तो आस्था और आत्मिक प्रेम से माँ और देवी के नाम से प्रचलित हो गई एक मृत महिला जो मानसिक रूप से विक्षित रहते हुवे लगभग 30 वर्षों से अधिक पंडरिया नगर में निवास रत थी, किसी को नही पता वो कौन थी कहा से आई थी पर वो नगर में 30 वर्षों से अधिक समय से बिना वस्त्र के बिना छाव के क्या धूप क्या वर्षा और क्या ठंड हर मौसम में सड़क के किनारे रह कर अपनी जीवन जीती थी, बीते दिनों उनका आकस्मिक निधन सड़क दुर्घटना से पंडरिया हॉस्पिटल में हो गया, इन स्थितियों में पंडरिया नगरवाशियों ने उस विक्षित महिला को अपना परिवार मानकर पूरे विधिविधान से उनका दाह संस्कार किया उनकी अस्थियों को प्रयागराज में विधिवत विसर्जित करने भी गए एवं आने वाले बारह तारिक को पंडरिया सामुदायिक भवन पर ब्राम्हण पूजन दान पुण्य सहित आम जन व भिक्षुक भोज का कार्यक्रम भी रखा है इनके हर कार्य को आपो माता के पुत्र बनकर 70 साल के एक वरिष्ठ बुजुर्ग श्री रामेस्वर गुप्ता जी के हाथों से किया जा रहा है एवं इनके अलावा श्री ललित देवांगन जी ने प्रयागराज जाकर अपने सिर के बालों का विधिवत दान भी किया है, इस सेवा के कार्य मे सैकड़ो की संख्या में आम पंडरिया नगरवासी सहित क्षेत्रीय गाँव के लोगो ने भी अपनी यथा शक्ति से भरपूर आर्थिक सहयोग किया है जिसके कारण एक उच्च स्तर में स्वर्गीय माता आपो जी का सम्पूर्ण संस्कार कार्य विधिवत हो रहा है सहयोग की राशि दिन ब दिन बढ़ रही है जिन्हें भी पता हो रहा है वो खुद आकर सहयोग दे रहे है इस तरह का यह पहला कार्य है जहाँ लोगो का साथ सहयोग बड़े रूप में दिख रहा है

इसी कड़ी में नगर के युवा वर्ग ने एक समिति गठित कर उस समिति को माँ आपो देवी सेवा समिति का नाम देकर उनकी स्मृति में लगभग 1 लाख की बडी लागत वाली एक “मर्चुरी कोल्ड बाक्स” लाने का फैसला कर आम जनों से उसकी खरीदी के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की इस वस्तु के आने से मृत शव को एक-दो दिन बिना किसी चिंता के सुरक्षित इस मे डालकर रखा जा सकता है पंडरिया नगरवाशियों ने इस बेहतरीन पहल जनहित के कार्य को आगे बढ़ाकर गले लगा लिया और इस मर्चुरी के लिए बढ़ चढ़ कर दान करने लग गए है, जिसके फल स्वरूप समिति के सक्रिय सदस्यो ने यह मर्चुरी पंडरिया नगर में नागपुर से आज मंगवा भी ली है, जिसे अभी पंडरिया के पुलिस थाने में सुरक्षित रख दिया गया है एवं 12 मई माँ के तेरहवी को इसे सबके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, गौरतलब है कि बिना किसी सरकारी मदद से इस ऐतिहासिक जन कल्याण मानव सदभाव के कार्य से जरूरत मन्दो को मदद मिलेगी और माँ आपो देवी को हमेशा याद रखा जाएगा इस नेक कार्य मे समस्त नगरवाशियो सहित व्यापारी भाई और सबसे मुख्य रूप से आपो माता के सेवक श्री रामेस्वर गुप्ता जी,श्री लल्लू देवांगन जी ,धीरज सिंह ,ठा.आनंद सिंह जी,ललित देवांगन,गणेश गुप्ता,मोहन राजपूत जी,सुभेन्द्र गुप्ता,दीपेश बंगानी, अनुराग सिंह, बिट्टू महंत, चिंटू यादव,बंटी दुआ, रिंकल सलूजा,नितिन जैन,गोलू धुर्वे,आकास सिंह,पंडित अमित शर्मा जी के साथ सैकड़ो आम जन सक्रिय रूप से समस्त कार्यो में महत्पूर्ण सहयोग दे रहे है व व्यक्तिगत रूप से पंडरिया एस.डीओपी. बेताल जी पंडरिया थाना प्रभारी बरेठ जी व समस्त स्टॉप पंडरिया हॉस्पिटल के डॉक्टर वर्मा जी पंडरिया नगरपंचायत सी.एम.ओ. सुदेस सिंह जी नगरपंचायत के पूरी टीम का भी गैर प्रसाशनिक रूप से आम क्षेत्रीय महत्वपूर्ण सहयोग मिला है जिसपर क्षेत्र सहित नगर की एकजुटता साफ दिखती है
ये सच्चाई है कि कहीं तो पूरा परिवार रहकर भी लोग अपने बुजुर्गो का आखरी काम संस्कार नही करना चाहते, वहीं पंडरिया के युवाओं सहित आम नगरवाशियो,व्यपारियो ने एक मानसिक बीमार विक्षित महिला को अपना मानकर उसे पूरे परिवार का आखरी प्रेम दिया है सच में आस्था ही ईश्वर है पंडरिया वाशियों को इस नेक कार्य के लिए हम अपने प्रेस की तरफ से दिल से सलाम करते हुए आभार प्रगट करते है

Spread the love

You missed