कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट किसानों का हल्लाबोल! रायपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे पर महाजाम, 5 से 6 किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतारें

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट

किसानों का हल्लाबोल! रायपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे पर महाजाम, 5 से 6 किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतारें

बलराम किसान न्याय यात्रा के बैनर तले किसानों का जोरदार प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज़। स्कूल बसें भी फंसीं, यात्री और वाहन चालक हुए परेशान।

कवर्धा। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर बलराम किसान न्याय यात्रा के बैनर तले किसानों ने रायपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों की नाराजगी का असर सड़क पर साफ दिखाई दिया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक पहुंच गईं।

चक्का जाम के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। यात्री बसें, चारपहिया वाहन और अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। स्कूल बसों के फंसने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के सामने अपनी 10 सूत्रीय मांगें रखीं और जल्द समाधान की मांग की।

किसानों की 10 सूत्रीय मांगें

1.धान के अलावा अन्य सभी फसलों पर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये दिए जाएं।

2.केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ाई गई राशि को 3,100 रुपये में जोड़कर भुगतान किया जाए।

3.वर्ष 2022-23 की धान की चौथी किश्त की लंबित 1,700 करोड़ रुपये की राशि तत्काल किसानों को दी जाए।

4.घुमंतु पशुओं के व्यवस्थापन के लिए गौ-वंदन योजना लागू की जाए।

5.धान खरीदी में 40,700 किलो प्रति तौल का नियम पूरे प्रदेश में लागू किया जाए।

6.लोहारा ब्लॉक में शक्कर कारखाना खोला जाए।

7.सुतियापाठ जलाशय की नहर का विस्तारीकरण शीघ्र पूरा किया जाए और किसानों को जमीन का मुआवजा जल्द दिया जाए।

8.तियापाठ जलाशय की मुख्य नहर से आवश्यक माइनर केनाल (पिलारी नहर) का निर्माण कराया जाए।

9.धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।

10.बिजली बिल की बढ़ी हुई दरें वापस लेकर पुरानी दरें लागू की जाएं।

सरकार से किसानों की दोटूक मांग—अब समाधान चाहिए!

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि कृषि और किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए। लंबित राशि का भुगतान हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।

किसानों के चक्का जाम से रायपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारों ने आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अब देखना होगा कि किसानों की इन 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है और किसानों को राहत कब मिलती है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button