गुरुकुल पब्लिक स्कूल मामले में महिला कांग्रेस ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग** छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय में बालिका के साथ हुई घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन और विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिले के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, महाराजपुर में आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा से जुड़ी गंभीर घटना को लेकर महिला कांग्रेस जिला कबीरधाम ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित जवाहर उत्कर्ष योजना के माध्यम से चयनित बच्चे अध्ययन एवं निवासरत थे। ज्ञापन के अनुसार, वर्ष 2024-25 में प्रवेश लेने वाली कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। महिला कांग्रेस का आरोप है कि फरवरी 2025 में छात्रा की तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को दी गई और परिजन उसे घर ले गए। इसके बाद कथित रूप से एक सप्ताह के भीतर छात्रा द्वारा नवजात शिशु को जन्म दिए जाने की जानकारी सामने आई। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन, छात्रावास व्यवस्था तथा संबंधित विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले में बीजापुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर स्कूल प्रबंधन, छात्रावास प्रबंधन एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिला कांग्रेस ने कलेक्टर से आग्रह किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। ,, इस घटना से संबंधित गुरुकुल पब्लिक स्कूल अगर अपना पक्ष रखना चाहता है तो उनके पक्ष को भी प्रकाशित किया जाएगा कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का जताया विरोध** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा हर्षौल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डा सूर्यकांत भारती एवं डॉ सुबीर श्रीवास्तव संस्था के सम्माननीय सदस्य बने ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट