कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother महावृक्षारोपण अभियान के तहत् किया गया वृक्षारोपण आज माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा प्रवास के दौरान भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में शेयरधारी गन्ना कृषकों को #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother महावृक्षारोपण अभियान के तहत् 425 नग पौधा वितरण किया गया। माननीय उप मुख्यमंत्री जी एवं कृषकों के द्वारा आम, आंवला, अमरूद, जामुन एवम करौंदा प्रजाति के पौधा वितरित एवं रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व ससदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती सुशीला भट्ट, श्री कैलाश चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, पत्रकारगण, अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की श्री बैस ने पदयात्री, कावड़ियों और दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा कबीरधाम: किराए व दान के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के अभाव में संचालन** केंद्रों में 89 हजार बच्चे हैं पंजीकृत** अभाव में बच्चों की देखरेख** समस्याओं के बीच बच्चों का पोषण** किराए व उधार के भवन में संचालित हो रहे केंद्र** केंद्र के बच्चे खुले में जा रहे शौच** दो हजार बच्चे गंभीर कुपोषित