9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा स्वतंत्रता सप्ताह

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सात दिवसीय आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी

रंगोली पेंटिंग मैराथन दौड़ सहित अनेक कार्यक्रमों के द्वारा मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह

कवर्धा, ।भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन जिले में होगा। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा है जिससे देशभक्ति की भावना विकसित हो एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए तिथि वार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपूर्ण जिले में कराया जाने के लिए संबंधितों को निर्देश जारी किए गए हैं। घर-घर तिरंगा का आयोजन 9 अगस्त से प्रारंभ होकर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा।
कलेक्टर कबीरधाम श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्राएं तिरंगा रेलिया तिरंगा दौड़ और मैराथन तिरंगा कॉन्सर्ट तिरंगा कैनवस तिरंगा प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन जिले में किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को इंगित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगे जैसे बाइक रैली साइकिल रैली मैराथन दौड़ स्वतंत्रता सेनानियों और वीरो को याद करते हुए सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही तिरंगा प्रतिज्ञा हर घर तिरंगा लगाए जाने जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता सप्ताह के लिए व्यापक तैयारियां की गई है, जिसमें समाज के सभी वर्गो की सहभागिता के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया है। जिसमे सार्वजनिक उपक्रमों स्वयं सहायता समूह सामाजिक संगठनों सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा वितरण और बिक्री केंद्र स्थापित किया जा रहा है तथा तिरंगे का निर्माण स्थानीय स्व सहायता समूह के माध्यम से करने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षो उल्लास एवं गरिमा मय बनाने के लिए सभी की भागीदारी का आव्हान किया जाता है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़