कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

मतदाता सूचि में फर्जी नाम जुड़वाने वालो के खिलाफ मिली शिकायत थाना रेंगाखार पुलिस ने किया कार्यवाही।

कवर्धा,,आवेदक श्री प्रमोद चंद्रवंशी तहसीलदार द्वारा अतिरिक्त कलेक्टर कबीरधाम के ज्ञापन क्रमांक 36/सा. निर्वा. /नामावली/2024 कबीरधाम, दिनांक-08.01.2024 में थाना रेंगाखार ग्राम सिवनीखुर्द के मतदाता सूचि में बाहरी व्यक्ति 01. मुरलीधर यदु पिता एन.एल. यदु उम्र 63 साल, 02. कुंजबिहारी यदु पिता नाथूलाल यदु उम्र 53 साल, 03. भरतेश परमार पिता जी.एल. परमार उम्र 60 साल, 04. सुरेशचंद्र यदु पिता मुरलीधर यदु उम्र 65 साल के द्वारा अपना-अपना नाम जुडवाये है, के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ। जांच प्रतिवेदन में उक्त चारों व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में दर्ज होना तथा ग्राम सिवनीखुर्द का निवासी नही होना प्रमाणित पाये जाने पर अतिरिक्त कलेक्टर कबीरथाम छ.ग. द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर मैं तहसीलदार कार्यालय एवं सहा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बोड़ला जिला कबीरथाम छ.ग. के ज्ञापन क्रम. 39/तह./प्रवा./2024 बोड़ला दिनांक 09.01.2024 के तारतम्य में थाना प्रभारी रेंगाखार के नाम से ज्ञापन में ग्राम सिवनीखुर्द के मतदाता सूचि में अनावेदकगणों 01. मुरलीधर यदु पिता एन. एल. यदु उम्र 63 साल, 02. कुंजबिहारी यदु पिता नाथूलाल यदु उम्र 53 साल, 03. भरतेश परमार पिता जी.एल. परमार उम्र 60 साल, 04. सुरेशचंद्र यदु पिता मुरलीधर यदु उम्र 65 साल, 05. चंद्रपाल यादव पिता जीवनलाल यादव निवासी सिवनी खुर्द तहसील रेंगाखारकला द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधि. 1950 की धारा 31क एवं ख का उल्लंघन करते हुये मिथ्या घोषणा कर 01. मुरलीधर यदु पिता एन.एल. यदु उम्र 63 साल, 02. कुंजबिहारी यदु पिता नाथूलाल यदु उम्र 53 साल, 03. भरतेश परमार पिता जी.एल. परमार उम्र 60 साल, 04. सुरेशचंद्र यदु पिता मुरलीधर यदु उम्र 65 साल का नाम जुडवाये है। जिसका मकान मालिक चंद्रपाल यादव सहयोग किया है। उक्त पांचों व्यक्तियों के विरुच लोक प्रतिनिधित्व अधि. 1950 की धारा 31क एवं ख तहत् अपराध पंजीबध्द किया गया एवं मकान मालिक का कृत्य अपराध धारा 197, 198 भारतीय दण्ड विधान की धारा भी जोडा़ गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़