कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा: शादी के दबाव के चलते मां और बेटी की हत्या,प्रेमी गिरफ्तार, कवर्धा। मां और बेटी के हत्या मामले में पुलिस ने रायपुर से आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली है। आरोपी के पास पुलिस ने मृतक की स्कूटी, मोबाइल और घर में लगे ताले की चाबी भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अश्वनी कुमार पाण्डेय हैं। वह बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर का रहने वाला है। मृतिका वसुंधरा वैष्णव और आरोपी अश्वनी पाण्डेय के बीच प्रेम संबंध था। उसी ने वसुंधरा और उसकी मां की हत्या की है। पुलिस के सामने उसने यह बात कबूल कर ली है। शादी के लिए बना रही थी दबाव अश्वनी पाण्डेय की पत्नी की मृत्यु के बाद वह वसुंधरा के संपर्क में आया था। वसुंधरा पहले से तीन बार शादी कर चुकी थी। अश्वनी का कहना है कि वह उसपर शादी दबाव बना रही थी। अश्वनी के पास से एक शपथ पत्र भी मिला है। उसमें मंदिर में शादी की बात लिखी है, जिसे वसुंधरा कोर्ट से सत्यापित करवाना चाहती थी। Spread the love Post navigation ⏩ आबकारी एक्ट , एवं अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही ⏩ अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते हुए आरोपी को रंगे हाथो धर दबोचा ⏩ आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800 रूपये एंव एक पुरानी मोटर सायकल काला कलर का कीमती 15000 रूपये किया गया जप्त ⏩ छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत की गई कार्यवाही कवर्धा वनमंडलाधिकारी चुडा़मणी सिंह के कार्य काल में करोड़ों रुपये का घपला हुआ है जिसकी शिकायत ,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति ने डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा जी से जांच कराने की मांग किया है