डी एन योगी कबीर क्रांति जिला: नारायणपुर कुकड़ाझोर के स्कूली बच्चे पुलिस के बने मित्र, छात्रों को निर्भिक होकर पुलिसिंग समझने का मिला अवसर नारायणपुर,,,आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के आदेशानुसार जिला नारायणपुर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत संचालित बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 17.112022 को थाना कुकडाझोर में छात्रों एवं स्थानीय युवाओं के मन से पुलिस के प्रति भय को कम करने एवं बालकों के विशेषाधिकारों से परिचित कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान कुकडाझोर के स्कूली बच्चों को पुलिस थाना का भ्रमण कराते हुए पुलिस थाना के कार्य एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के सबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी, बाल विवाह के हानि और छेड़छाड़ करने पर पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी गई। छात्रों से जीवनोपयोगी प्रश्न पूछकर सही उत्तर देने वाले बच्चों को नगद राशि से पुरुष्कृत किया गया। इस दौरान छात्रों ने निर्भिक होकर पुलिस अधिकारियों को जवाब दिया। अंत में पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों के साथ चाय नाश्ता और भोजन करने के बाद बच्चों ने कहा कि अब उन्हें पता चल गया है कि पुलिस उनके मित्र हैं। इस दौरान डीएसपी श्री लौकेश बंसल (एसडीओपी, नारायणपुर), निरीक्षक श्री प्रह्लाद साहू (थाना प्रभारी, कुकड़ाझोर), पुलिस जवान और शिक्षकगण सहित सैकड़ों स्कूली छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। — Spread the love Post navigation नारायणपुर पुलिस ने अभिव्यक्ति एवं बालदिवस कार्यक्रम के तहत कक्षा 8वीं के छात्र मास्टर भागीरथी पोटाई को बनाया पुलिस अधिकारी नक्सलियों के मंसुबे हुए नाकाम-जवानों को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी (कुकर बम) को सुरक्षा बलों ने रिकवर कर नष्ट किया