डी एन योगी कबीर क्रांति

जिला : नारायणपुर
दिनाँक : 15.11.2022

नारायणपुर पुलिस ने अभिव्यक्ति एवं बालदिवस कार्यक्रम के तहत कक्षा 8वीं के छात्र मास्टर भागीरथी पोटाई को बनाया पुलिस अधिकारी

नारायणपुर,,,आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के आदेशानुसार अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत जिला में संचालित बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं उच्च प्राथमिक स्कूल कुकड़ाझोर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्री प्रहलाद कुमार साहू (थाना प्रभारी, कुकड़ाझोर) द्वारा छात्रों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देते हुए ‘बालकों एवं महिलाओं के विशेषाधिकार तथा मानव अधिकारों’ से परिचित कराया गया। इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को रोचक तरीके से प्रश्नात्मक शैली में जीवनोपयोगी बातें; जैसे साइबर सुरक्षा, साइबर ठगी, यातयात नियम, पास्को एक्ट, इत्यादि बताया गया।

इस दौरान कक्षा 8वीं के छात्र मास्टर भागीरथी पोटाई द्वारा पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की गई जिस पर तत्काल अमल करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद से निर्देश प्राप्त कर छात्र को निरीक्षक का वर्दी पहनाया गया तथा सांकेतिक रूप से पुलिस अधिकारी बनाकर समस्त छात्रों को पुलिस बल के ड्यूटी एवं कार्यों की जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़