कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्साकैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना 

कवर्धा, । आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय कवर्धा के सभी 27 वार्डों से भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।
जब तिरंगा अभियान रैली कवर्धा शहर के भ्रमण पर निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर की जिस-जिस वार्ड में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान लोग अपने अपने घरों छत बालकनी में खड़े होकर साथ ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली का अभिवादन कर रही थी। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयकारा लगाया जा रहा था। आज की तिरंगा रैली देखकर यह पंक्ति याद आ गई, सुप्रसिद्ध कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की रचना – जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। देशभक्ति की भावना को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आम नागरिकों ने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया।
ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों ने स्वर्स्फूत होकर तिरंगा हर घर लहराया। 13 से 15 अगस्त तक समस्त शासकीय कार्यालय सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। पिछले दिनों 48 घंटे मानसूनी बारिश के बाद आज की रैली में इंद्रदेव ने भी लोगों पर बड़ी कृपा की और मौसम पूरी तरह साफ रहा इस कारण रैली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और लोग स्वर्स्फूत होकर शरीक हुए। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतितिनधि, युवा वर्ग, फोर्स ऐकडमी के जवान, महिला स्व सहायता समुह से जुड़ी बहने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के साथ कवर्धा के सभी वार्डो का भ्रमण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर पूरे समय साथ में रहकर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों द्वारा ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया गुरु

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़