कबीरधाम पुलिस के 01 निरीक्षक,01 उप. निरीक्षक एवं 01 प्रधान आरक्षक को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई।

पुलिस कप्तान के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी को सेवा सम्मान निधि, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई

कवर्धा,,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम पुलिस के तीन अधिकारी/कर्मचारी जिसमें (1)निरीक्षक श्री मूलचंद पटले थाना प्रभारी भोरमदेव,(2) उप. निरीक्षक हरीराम साहू प्रभारी ओ. एम.शाखा,(3) प्रधान आरक्षक 115 जय कृष्ण तिवारी डी.एस.बी. शाखा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर इनके द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना किया गया। *निरीक्षक मूलचंद पटले* थाना प्रभारी भोरमदेव जो कुल-41 वर्ष की पुलिस विभाग में बेहतर सेवाएं दिए हैं जिनका आरक्षक से निरीक्षक तक का सफर इनकी कार्यकाल को स्वयं प्रदर्शित करता है। जो आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होकर अपनी बेहतर सेवाएं कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव में दे रहे थे। श्री पटले 01.08.1981 में आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) में भर्ती हुए थे, जिनका आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति वर्ष 1988 में जिला बालाघाट मध्य प्रदेश में तथा प्रधान आरक्षक से सहायक उप.निरीक्षक वर्ष-1997 को जिला बालाघाट मध्य प्रदेश में व सहायक उप.निरीक्षक से उप.निरीक्षक दिनांक-03.01.2009 जिला कबीरधाम में तथा उप. निरीक्षक से निरीक्षक दिनांक-05.04.2020 जिला कबीरधाम में पदोन्नति प्राप्त कर सेवाएं दे रहे थे। अपनी पुलिस विभाग के कुल सेवाकाल में जिला बालाघाट मध्य प्रदेश, जिला कबीरधाम के थाना बोड़ला, कुंण्डा, पांडातराई, रेंगाखार, पंडरिया, कवर्धा, जिला दुर्ग के थाना छावनी, जिला बीजापुर के थाना भैरवगढ़, बंदेरा, बीजापुर, बासागुड़ा, जिला रायपुर के विभिन्न थानों से वापस कबीरधाम स्थानांतरण के पश्चात थाना प्रभारी चिल्फी, थाना प्रभारी सिंघनपुरी, आजाक, थाना पिपरिया एवं वर्तमान में भोरमदेव थाना में पदस्थ होकर अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए दिनांक-01.08.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं। *(2) उप.निरीक्षक हरीराम साहू* जो पुलिस विभाग में कुल 40 वर्ष 10 माह 14 दिन की सेवाएं दिए हैं। श्री साहू दिनांक-18.09.1981 को आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे, जिन्होंने अपने विभाग के प्रति बेहतर उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक दिनांक-17.04.1992 को जिला राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक से सहायक उप.निरीक्षक दिनांक.07.01. 2008 को जिला कबीरधाम में सहायक उप.निरीक्षक से उप.निरीक्षक दिनांक-11.10.2018 जिला राजनांदगांव में प्राप्त कर अपनी सेवा अवधि जिला दुर्ग जिला राजनांदगांव एवं जिला कबीरधाम तथा जिला कबीरधाम के क्राइम स्क्वाड, थाना कुकदुर, थाना अजाक, पांडातराई, पुलिस अधीक्षक रीडर, प्रभारी डी.एस.बी., शाखा प्रभारी ओ. एम. में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक-01.08.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं। *(3)प्रधान आरक्षक जय कृष्ण तिवारी* के द्वारा पुलिस विभाग में कुल 41 वर्ष 02 माह की सेवाएं दी गई है। जिन्होंने दिनांक-30.05.1981 को आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला राजनांदगांव में भर्ती होकर पुलिस विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक दिनांक-13.09.2005 को जिला कबीरधाम में पदोन्नत हुए थे, जिनके द्वारा जिला राजनांदगाँव एवं जिला कबीरधाम के थाना सहसपुर लोहारा, थाना बोडला, रक्षित केंद्र एवं जिला विशेष शाखा कबीरधाम में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए दिनांक-01.08.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त अधिकारियों के सेवा अवधि में किसी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक, उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकुशलता और उतकृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यों की जमकर सराहना किया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय जीवन की कामना की गई। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं उप. पुलिस अधीक्षकों के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मान पूर्वक श्रीफल, एवं प्रतीक चिन्ह और सेवा सम्मान भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़