छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स ने मोदी जी की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सबका विश्वास कार्य की समीक्षा की रायपुर,,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स अपने दो दिवसीय दौरे में रायपुर व महासमुंद जिलो की बैठक में यह कहा कि केन्द्र में भाजपा की मोदी जी की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास की नीति पर अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। श्री हुकिन्स ने कहां की अल्पसंख्यक वर्ग कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति से थक चुका है इस लिए वह भाजपा से जुड रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को हर पदाधिकारी को बूथ में जा कर बूथ को और मजबूत करना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग, भाजपा जिला मंत्री श्री अकबर अली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नजमा अजीम, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ खान, प्रदेश महामंत्री श्री शहिद खान, व शकील अहमद, रायपुर ग्रामीण प्रभारी एव प्रदेश कार्य समिति सदस्य इकराम खान ,प्रदेश मंत्री श्री सैय्यद रजा, प्रदेश कोषाधयक्ष ई. मख्मूर खान, प्रदेश मत्री रष्मीत खुराना, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री असगर अली, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गगन सिह,व दोनो जिला अध्यक्ष रायपुर श्री जसपाल रंधावा, महासमुंद जिला अध्यक्ष आबिद खान एवं मोर्चा के शहर व मण्डल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी उपस्थित। Spread the love Post navigation पवन चंद्रवंशी बने आम आदमी पार्टी कवर्धा के जिलाध्यक्ष कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम केशली में लोगों ने भारी संख्या में आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता