कवर्धा, डी एन योगी चौकी दामापुर पुलिस के द्वारा सड़क के किनारे खड़े होकर आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज कर परेशान करने वाले असमाजिक तत्व के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल। कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेताल के मार्ग दर्शन में समय समय पर दिये गये निर्देशो का पालन करते हुये आगामी होली त्योहार को शांति पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने हेतु आदेश प्राप्त हुआ था जिस पर आज दिनांक 12.03.2022 को अनावेदक संजय पिता प्रभू निषाद उम्र 34 साल ग्राम नवागांव खगेस चौकी दामापुर थाना कुण्डा के द्वारा दामापुर एवं नवागांव खगेस पुल के पास आने जाने वालो को विवाद कर गाली गुप्तार कर रहा था सूचना मिलने पर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराते हुये मौके पर जाकर अनावेदक को तत्काल धारा 151 crpc के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रघुवंश पाटिल, प्र.आर. 342 रविप्रकाश पटले, सैनिक खगेश्वरकांत का सराहनीय योगदान रहा है। Spread the love Post navigation थाना स0लोहारा की त्वरित व संदेवनशील कार्यवाही आम जगह पर शराब का सेवन करना पड़ा भारी।