कवर्धा डी एन योगी

अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।

ताश पत्ती पर दांव लगा कर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जुआरियो के कब्जे से नगदी 6500/ रूपये एवं 52 पत्ती ताश पत्ती पुलिस ने किया जप्त।

,कवर्धा,,कर्बीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिह के निर्देशन एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री जय सिंह मरावी के दिशा निर्देश में थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट, एंव अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम मे दिनांक-12/03/2022 को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि ग्राम जमुनिया पटपर रोड मे कुछ जुआडियान जुआ खेल रहे है, कि सुचना पर टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान में दबिश दी गई जंहा पर जुआ खेल रहे कुल 05 जुआरियो को मौके में ताश पत्ती पर रुपये का हार जीत का दांव लगाते जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा गया जिनके विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपीयो के कब्जे से 6500/ रूपये एंव 52 पत्ती तास को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा 13 सार्वजनिक धुत अधिनियम अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक – 89/22 कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपियो के विरूध्द पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट